बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
14-Feb-2021 12:26 PM
BHAGALPUR : जिले के 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों से तकरीबन चार करोड़ की ठगी करने वाले महाठग के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ठगी करने वाले भिखारी सिंह का बेटा बिहार पुलिस में सिपाही है. सिपाही सुनील कुमार ने अब तक दो डीएसपी और तीन थानेदारों को भी चूना लगाया है लेकिन इनमें से किसी ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया. आखिरकार जब मामला बहुत बढ़ा तो सिपाही सुनील सिंह और उसके परिजनों के खिलाफ भागलपुर के इशाकचक थाने में तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए. केस करने वाले सभी पुलिसकर्मी हैं.
मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले में पदस्थापित दो DSP और तीन थानेदारों को भी सुनील ने लाखों का चूना लगाया था. बदनामी और लाखों रुपए का हिसाब-किताब देने के डर से दोनों डीएसपी और तीनों थानेदार सामने नहीं आए, इस कारण उनका पैसा डूब गया था.
आपको बता दें कि आरोपी सिपाही सुनील 17 अगस्त 2019 से ही जेल में बंद है. उसने शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर सहयोगी 50 से अधिक पुलिसवालों से चार करोड़ से अधिक की ठगी की थी और गायब हो गया था. इसके बाद सिपाहियों ने अपने वहाट्सएप ग्रुप में सुनील की फोटो लगा कर उसे वांटेड तक घोषित कर दिया था.