ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / महाराष्ट्र में मंत्रालयों पर बनी सहमति ! सीएम उद्धव ठाकरे के डिप्टी पर...

महाराष्ट्र में मंत्रालयों पर बनी सहमति ! सीएम उद्धव ठाकरे के डिप्टी पर फंसा पेंच

30-Nov-2019 01:01 PM

MUMBAI: महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच मंत्रालय के बंटवारे पर सहमति बन गई है।सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक कांग्रेस को राजस्व, पीडब्लूडी और आबकारी विभाग मिल सकता है, जबकि एनसीपी के खाते में गृह, वित्त, पर्यावरण और वन मंत्रालय जा सकता है। सीएम पद के अलावा शिवसेना को शहरी विकास, हाउसिंग, सिंचाई, परिवहन मिल सकता है।

बताया जा रहा है कि अभी शिक्षा और उद्योग से जुड़े मंत्रालयों पर सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि, माना जा रहा है कि एक-दो दिन में एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना के नेता मंत्रालयों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय ले लेंगे। फिलहाल, आज बहुमत परीक्षण होगा। इसके बाद कैबिनेट का विस्तार होगा, उसके बाद ही मंत्रालयों का बंटवारा किया जा सकता है।

सरकार बनाने से पहले शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच पदों के बंटवारे पर सहमति बन गई थी। तय हुआ था कि सीएम पद शिवसेना को दिया जाएगा। इसके बाद उद्धव ठाकरे को तीन दलों के विधायकों ने अपना नेता चुना था। इसके अलावा एनसीपी के पास डिप्टी सीएम और कांग्रेस के खाते में स्पीकर पद जाएगा। हालांकि, एनसीपी ने अभी डिप्टी सीएम किसी को नहीं बनाया है, लेकिन माना जा रहा है कि अजित पवार को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है।

बहुमत परीक्षण के पहले कांग्रेस ने पेच फंसा दिया था। कांग्रेस ने ऐन मौके पर डिप्टी सीएम की मांग कर दी थी. कांग्रेस चाहती है कि राज्य में एनसीपी के अलावा उनकी पार्टी का भी डिप्टी सीएम हो। इससे पहले कांग्रेस को स्पीकर पद दिए जाने पर सहमति बनी थी।डिप्टी सीएम को लेकर अभी तीनों दलों के बीच कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन स्पीकर पद के लिए कांग्रेस ने नाना पटोले को उतार दिया है।