ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

महाराष्ट्र में एक बार फिर लग सकता है Lockdown!...24 घंटे में सामने आया कोरोना के 35992 नए केस

26-Mar-2021 01:51 PM

DESK: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे लेकर स्थिति भयावह हो गई है। 24 घंटे में कोरोना के 35992 नए मामले सामने आने से महाराष्ट्र सरकार भी गंभीर नजर आ रही है। इसे देखते हुए डिप्टी सीएम अजित पवार ने लॉकडाउन के संकेत दिये हैं। पुणे में प्रेस को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसे लेकर 2 अप्रैल तक कोरोना के मामलों की समीक्षा की जाएगी। ऐसी स्थिति में भी यदि लोग कोरोना के गाइडलाइन का उल्लंघन करते रहे तब सरकार के सामने लॉकडाउन के अलावे कोई रास्ता नहीं बचेगा।



आपको बता दे कि इस वक्त मुंबई में कोरोना के कई मामले सामने आ रहे है पिछले तीन दिनों में ही इसका आंकड़ा एक लाख से अधिक है और 24 घंटे में 35 हजार 992 कोरोना के मामले सामने आए है जो बेहत चिंता का विषय है। महाराष्ट्र सरकार ने इसे लेकर कई गाइडलाइन भी जारी किया है। सरकार ने लोगों से इस गाइडलाइन को अमल में लाने की अपील भी की थी। वही होली फेस्टिवल को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। ऐसे में यदि लोगों ने सरकार के बनाए गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो स्थिति और भयावह हो सकती है।