खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
03-Jul-2023 04:31 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र में सियासी फेरबदल और एनसीपी में टूट के बाद राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान सामने आया है। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि शरद पवार एक ताकत का नाम है। जिसे हिलाने का काम किया जा रहा है। शरद पवार की अपनी शक्ति और हैसियत है। शरद पवार के सामने भाजपा फेल हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि शरद यादव का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। लालू ने आगे कहा कि बीजेपी का सफाया हो रहा है। बिहार में तो बीजेपी का खेल चलने वाला ही नहीं है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा शरद पवार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। शरद एक हैसियत हैं और एक ताकत हैं। उस ताकत को नरेंद्र मोदी ने हिलाने की कोशिश की है। इस कोशिश में सब फेल हो जाएंगे
शरद पवार का इस देश के मजबूत नेता है कोई असर पड़ने वाला नहीं है. नरेंद्र मोदी का सफाया हम करके रहेंगे। मीडिया ने लालू को बताया कि बीजेपी नेता सुशील मोदी कह रहे हैं कि बिहार में भी महाराष्ट्र की तरह ही होगा। इस सवाल पर लालू भड़क गये उन्होंने कहा कि सुशील मोदी क्या चीज है।