खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Jul-2023 07:06 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक महीने बाद फिर से समस्तीपुर के पटोरी से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। पत्रकारों के सवाल का जबाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि महाराष्ट्र की ताजा घटना के बाद जिस तरीके से मीडिया में यह चर्चा हो रही है कि इसका असर बिहार में भी पड़ सकता है और नीतीश कुमार इतने ज्यादा हतोत्साहित है कि विधानसभा भंग करने जैसा कदम भी उठा सकते है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जबकि ऐसा कुछ भी होने वाला नहीं है। प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद ही महागठबंधन के स्वरूप में कोई परिवर्तन हो सकता है। यह बात सही है कि कुछ दल या उनके नेता भले इधर से उधर चले जाएं लेकिन बिहार सरकार को 2025 के विधनसभा चुनाव तक कोई खतरा नहीं लग रहा है।
रेलवे नौकरी घोटाले के चार्जशीट में तेजस्वी यादव के नाम आने पर पीके ने कहा कि यह तो एक कानूनी प्रक्रिया है लेकिन जिस तरीके से बीजेपी के विरोध में रहने वाले नेताओं को ही टारगेट किया जाता है वह गलत है और इस बात को देश की जनता भी अच्छी तरह से समझती है।गौरतलब है कि जनसुराज यात्रा में हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में युवाओ की भागीदारी देखी जा रही है।