BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
30-Dec-2019 01:46 PM
MUMBAI: महाराष्ट्र में सोमवार को उद्धव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री हैं और अब उनके बेटे आदित्य ठाकरे कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। अजित पवार एक बार फिर राज्य के उपमुख्यमंत्री बने हैं, महीने में दूसरी बार उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। आज कैबिनेट विस्तार में कुल 36 मंत्रियों ने शपथ ली।
एनसीपी कोटे से अजित पवार डिप्टी सीएम बनाए गये हैं वहीं दिलीप वल्से पाटिल,धनंजय मुंडे,अनिल देशमुख, हसन मश्रीफ, राजेंद्र शिंगणे, नवाब मलिक,राजेश टोपे, जितेंद्र आव्हाड और बालासाहेब पाटिल को एनसीपी कोटे से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं कांग्रेस कोटे से अशोक चव्हाण,विजय वडेट्टीवार, वर्षा गायकवाड़,केदार सुनील छत्रपाल,अमित देशमुख और यशोमति ठाकुरको कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं शिवसेना कोटे से संजय राठौड़,गुलाब राव पाटिल,भूसे दादाजी और संदीपन भुमरे कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।