रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
23-Nov-2024 09:59 AM
By First Bihar
DESK : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शनिवार (23 नवंबर) सुबह 8 बजे से जारी है। महाराष्ट्र में एक चरण में सभी 288 सीटों पर मतदान हुआ था। जबकि 81 सीटों वाले झारखंड में दो चरणों में मतदान हुआ। दोनों राज्यों के नतीजे एक साथ आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर 95% से ज्यादा मतदान हुआ। जबकि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग हुई. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर 66.65% तो दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर 68.45% मतदान हुआ।
वहीं, महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों में महायुति बहुमत के करीब पहुंच गया है और 134 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि अघाड़ी गठबंधन 95 सीटों पर आगे है। वहीं झारखंड में कांटे की टक्कर नजर आ रही है जहां एनडीए 40 और इंडिया ब्लॉक 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ये रुझान पल-पल बदल रहे हैं। महाराष्ट्र का सियासी मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति और विपक्षी गठजोड़ महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच है। एक ओर जहां महायुति में भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और डिप्टी सीएम अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल है। MVA के मुख्य दलों में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT), वरिष्ठ नेता शरद पवार की एनसीपी (SP) और कांग्रेस है।
जबकि, झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में कुल 81 सीटों पर पड़े वोटों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। मतों की गणना पूरी होने के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व में आईएनडीआईए (I.N.D.I. Alliance) की सरकार बनी रहेगी या फिर राजग (NDA) की नई सरकार बनेगी। झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) का स्वरूप कैसा होगा, यह भी तय हो जाएगा। झारखंड में 80 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। हेमंत सोरेन के लिए रुझानों में बुरी खबर सामने आई है। BJP+ 43 सीटों पर आगे है। वहीं, JMM+ 35 सीटों पर आगे है। 2 सीटों पर अन्य है।