दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Nov-2019 07:21 AM
DELHI: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट पर सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा. महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा. महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार का फ्लोर टेस्ट सदन में कब, कैसे और किन नियमों से होगा, इस पर सुप्रीम कोर्ट आज सुबह 10:30 बजे फैसला सुनाएगा. फडणवीस सरकार को शपथ दिलाने के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की याचिका पर कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को करीब 80 मिनट सुनवाई हुई. इस दौरान यह भी पता चला कि राज्यपाल ने जब 23 नवंबर को फडणवीस सरकार को शपथ दिलाई थी, तो उन्हें बहुमत साबित करने के लिए 14 दिन यानी 7 दिसंबर तक का वक्त दिया गया था. पहले 30 नवंबर की तारीख सामने आई थी.
वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले और फ्लोर टेस्ट से पहले होटल में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के विधायकों की परेड हुई. परेड में तीनों दलों के विधायकों ने हाथ उठाकर शपथ लिया कि वह बीजेपी को समर्थन नहीं करेंगे. तीनों दलों के नेता अपने-अपने विधायकों की गिनती के साथ मौजूद रहे. एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस अपने 162 विधायकों की परेड ग्रैंड हयात होटल में करवा रही थी. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और सुप्रिया सुले, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और चरण सिंह सापरा शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे भी होटल ग्रैंड हयात में मौजूद रहे.