दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Nov-2019 07:13 AM
MUMBAI : महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए रस्साकशी तेज हो गई है। आज सोमवार का दिन महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए अहम साबित हो सकता है। शिवसेना ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात का समय लिया है। शिवसेना के नेता आज राज्यपाल से शाम 5 बजे मुलाकात करेंगे।
दिल्ली दरबार में भी आज महाराष्ट्र के नेताओं के पहुंचने से हलचल रहेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज दिल्ली पहुंचने वाले हैं। वह दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वह महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक हालात से अमित शाह को अवगत कराएंगे। महाराष्ट्र को लेकर बीजेपी की रणनीति क्या हो इस पर भी शाह के साथ उनकी चर्चा होगी।
वहीं एनसीपी नेता शरद पवार भी आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस आलाकमान की भी मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। शिवसेना और बीजेपी की चली आ रही किचकिच को देखते हुए कांग्रेस और एनसीपी महाराष्ट्र में क्या रणनीति अपनाएं इसको लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा होगी।