ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / महाराष्ट्र में मोदी-राहुल की टक्कर, हरियाणा में बीजेपी का मेनिफेस्टो आज

महाराष्ट्र में मोदी-राहुल की टक्कर, हरियाणा में बीजेपी का मेनिफेस्टो आज

13-Oct-2019 09:05 AM

DELHI : महाराष्ट्र हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र में रैली करने वाले हैं। मराठा भूमि से यह दोनों नेता एक दूसरे पर आज हमला बोलेंगे। वहीं हरियाणा में बीजेपी आज अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी सकोली और जलगांव में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने युवाओं से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार को काम के आधार पर वोट देने की अपील भी की है। उन्होंने फडणवीस सरकार के लिए 5 साल का वक्त जनता से मांगा है। 

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र में आज कुल 3 रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। राहुल गांधी लातूर के असुआ में रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मुंबई के चांदीवली और धारावी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर हरियाणा में बीजेपी आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि बीजेपी अपने मेनिफेस्टो में जनता के लिए कौन से वादे करती है।