दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Nov-2019 09:20 AM
MUMBAI: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर मचा घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. बहुमत साबित करने में असमर्थ रही बीजेपी और शिवसेना के बाद अब NCP के पास बहुमत साबित करने के लिए आज रात 8:30 बजे तक का वक्त है.
पिछले 48 घंटे में महाराष्ट्र का राजनीतिक घटनाक्रम पूरी तरह से बदल गया है. पहले शिवसेना को न्योता मिला लेकिन वह 24 घंटे में समर्थन पत्र नहीं जुटा पाई, जिसके बाद एनसीपी को मौका मिला. अगर एनसीपी भी आज रात 8:30 बजे तक समर्थन नहीं जुटा पाती है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन के आसार बढ़ सकते हैं.
इससे पहले सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की दूसरी बैठक के बाद भी पार्टी ने शिवसेना को समर्थन देने पर कोई फैसला नहीं लिया. राज्य में सरकार गठन के लिए शिवसेना को समर्थन देना है या नहीं, इस संबंध में फैसला करने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण और सुशील कुमार शिंदे के साथ पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख बालासाहेब थरोट ने सोनिया गांधी से मुलाकात की. लेकिन कांग्रेस का स्टैंड अभी भी क्लीयर नहीं है. वहीं एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा है कि शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच बात हुई है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में संख्या बल के मुताबिक तीनों दल मिलकर ही सरकार बना सकते हैं और यह बात तय है.