Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी
28-Apr-2020 09:38 AM
BULANDSHAHR : महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं के साथ मॉब लिंचिंग की घटना के बाद अब उत्तर प्रदेश में 2 साधुओं की हत्या की खबर सामने आई है। बुलंदशहर में 2 साधुओं की हत्या कर दी गई है। घटना पगोना गांव के शिव मंदिर में हुई है। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में मंदिर के अंदर सोए दो साधुओं की हत्या कर दी गई।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में सो रहे दोनों साधुओं की हत्या किसी ने धारदार हथियार से कर दी। मंदिर में सोए 55 साल के साधु जगनदास और 35 साल के साधु सेवादास की हत्या की खबर आज सुबह जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो अफरा तफरी मच गई। हंगामे के बीच लोगों में एक शख्स की पकड़कर जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी। ग्रामीणों को शक है कि उसी व्यक्ति ने साधुओं की हत्या की भीड़ ने पिटाई के बाद शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया है।
आपको याद दिला दें की इसके पहले महाराष्ट्र के पालघर में 16 अप्रैल की रात दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मॉब लिंचिंग की घटना के दौरान पुलिस वहां मौजूद रही लेकिन वह साधुओं की जान नहीं बचा पाई। इस मामले में अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना के बाद अब उत्तर प्रदेश में 2 साधुओं की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है।