ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / सरकारी हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

सरकारी हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

06-Nov-2021 01:35 PM

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक जिला हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई है. आगलगी की इस घटना में ICU में भर्ती 10 लोगों की जान चली गई है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वहीं, अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. इस आग की वजह से 13 -14 लोगों के जख्मी होने की खबर है. 


घटना महाराष्ट्र में अहमदनगर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की है. बताया जा रहा है कि आज सुबह ICU में भीषण आग लग गई, जिससे 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई. जिस दौरान यह आग लगी, उस समय ICU वार्ड में 20 लोग मौजूद थे. ICU में कई मरीज ऐसे भी थे, जो वैंटिलेटर पर थे. हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया. अहमदनगर के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने घटना की पुष्टि की है.






मिली जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू करने का प्रयास आखिरी चरण में है. मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी, पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.