ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 21 अक्टूबर को वोटिंग,...

महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 21 अक्टूबर को वोटिंग, 24 को आएगा रिजल्ट

21-Sep-2019 12:05 PM

DELHI : विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र और हरियाणा में आज चुनावी बिगुल बज गया है. शनिवार दोपहर दिल्ली में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और हरियाणा में तारीखों का ऐलान कर दिया गया. 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हरियाणा-महाराष्ट्र में 2 नवंबर, 9 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इससे पहले इन राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होंगी. 

महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.28 करोड़ मतदाता हैं.  मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा दोनों राज्यों में चुनाव में कि प्रत्याशी के लिए खर्च की अधिकतम लिमिट 28 लाख रुपये रहेगी, चुनाव आयोग खर्च पर भी नज़र रखेगी. वहीं चुनाव आयोग ने प्रत्याशी से चुनाव प्रचार में प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने की भी बात कही है. सोशल मीडिया पर भी चुनाव आयोग की नजर रहेगी. 

दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को चुनाव होगी और 24 अक्टूबर  को रिज्लट की घोषणा होगी. 

नॉटिफिकेशन की तारीख – 27 सितंबर

नामांकन की आखिरी तारीख - 4 अक्टूबर

स्कूटनी की तारीख – 5 अक्टूबर

नामांकन वापसी की तारीख – 7 अक्टूबर

चुनाव प्रचार का आखिरी दिन – 19 अक्टूबर

21 अक्टूबर को दोनों राज्यों में होगा मतदान

24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे. 

चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है.