मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
26-Nov-2019 02:57 PM
MUMBAI: महाराष्ट्र को लेकर मुंबई से दिल्ली तक मचे राजनीतिक हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के CM पद से अपना इस्तीफा देने का एलान कर दिया. शनिवार को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस ने 79 घंटे के अंदर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया.
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस के साथ ही एनसीपी में बगावत कर बीजेपी के साथ हाथ मिलाने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी एक घंटे पहले ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद से यह कयास लगाया जा रहा था कि देवेंद्र फडणवीस भी सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे.
वहीं महाराष्ट्र के मसले पर दिल्ली में बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग हुई, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस बैठक के बाद महाराष्ट्र में सीएम पद की शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान करने के बाद कहा कि महाराष्ट्र में बनने वाली नई सरकार को शुभकामनायें. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब सिखाएगी की सरकार कैसे काम करती है. विपक्ष में रहकर हम सिखाएंगे कि सरकार कैसे चलाई जाती है. तीन पहियों पर चलने वाली यह सरकार ज्यादा दिन तक नहीं टिक पायेगी.
इससे पहले महाराष्ट्र के सियासी 'महाभारत' पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दिया. कोर्ट ने कहा है कि कल यानि 27 नवंबर को महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट होगा. कल शाम 5 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा जिसका लाइव टेलीकास्ट होगा. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार को कल शाम पांच बजे तक बहुमत साबित करना होगा. महाराष्ट्र में सीक्रेट बैलेट से फ्लोर टेस्ट नहीं होगा. फ्लोर टेस्ट और विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण होगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गोपनीय मतदान नहीं होगा.