ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / महाराष्ट्र कैबिनेट में कोरोना बम, 10 मंत्री और 20 विधायक पाए गए संक्रमित

महाराष्ट्र कैबिनेट में कोरोना बम, 10 मंत्री और 20 विधायक पाए गए संक्रमित

01-Jan-2022 01:57 PM

DESK : मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के दूसरे वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर खतरा लगातार बढ़ते जा रहा है. इस बीच महाराष्ट्र कैबिनेट के कई मंत्री और विधायक कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने इस बात की जानकारी दी है. 


उन्होंने कहा कि राज्य के 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट से अबतक 454 लोग संक्रमित पाए गए हैं. लोगों को संक्रमण से रोकने के लिए टास्क फोर्स के साथ बैठकें हो रही हैं.


महाराष्ट्र में जो 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना संक्रमित हुए हैं, उनके नाम सामने आए हैं.


बालासाहेब थोरात- मंत्री

वर्षा गायकवाड- मंत्री

केसी पाडवी- मंत्री

प्राजक्त तनपुरे- मंत्री

यशोमती ठाकूर- मंत्री

सागर मेघे- विधायक

राधाकृष्ण विखे पाटील- विधायक

शेखर निकम- विधायक

इंद्रनील नाईक- विधायक

चंद्रकांत पाटील- विधायक

माधुरी मिसाल- विधायक


बता दें कि पिछले दो हफ्तों में महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों में दुगुनी वृद्धि हुई है. दिसंबर के अंतिम हफ्ते में राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर साढ़े ग्यारह हजार से अधिक हो गई है. अकेले मुंबई में दो हफ्तों के भीतर ऐक्टिव मामलों की संख्या करीब 6 हजार तक पहुंच गई है. 


news image

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. अबतक 454 मामले ओमिक्रोन के दर्ज किए गए हैं. इस बीच राज्य में कई जगहों पर कोरोना को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य सेक्रेटरी ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर सचेत किया है. लिखा है कि जनवरी 2022 के तीसरे सप्ताह में महाराष्ट्र में 2 लाख कोरोना मरीज हो सकते हैं.