मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
15-Oct-2024 03:36 PM
By First Bihar
DESK : हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब देश के दो राज्यों झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव के तारीखों की घोषणा आज की गई। इसको लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव तारीखों का एलान किया। इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ ही 50 सीटों पर उपचुनाव के तारीखों की भी घोषणा की गई।
दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। वहीं झारखंड की बात की जाए तो वहां 5 जनवरी 2025 को सदन का कार्यकाल खत्म होगा। इससे पहले अगले महीने के अंत तक मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के आसार हैं। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिये होंगी। वहीं झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 42 सीटों की जरूरत होगी।
चुनाव आयोग ने बताया कि, महाराष्ट्र में एक चरण का चुनाव पूरे करवाए जाएंगे। इसको लेकर वोटिंग की तारीख 20 नवंबर तय किया गया है। इसके पहले चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख 22 अक्टूबर होगा, इसके साथ ही नामांकन दर्ज करवाने की आखरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। जबकि नामांकन फॉर्म की जांच 30 अक्टूबर को की जाएगी, इसके साथ की नाम वापसी की तारीख 03 नवंबर तक होगी। इसके अलावा यहां काउंटिंग की तारीख 23 नवंबर तय की गई है।
इधर, झारखंड में दो चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। इसको लेकर तारीखों का एलान भी किया गया है। यहां पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को मतदान किए जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके अलावा उपचुनाव के तारीखों का भी एलान कर दिया गया है। बिहार की चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव करवाए जाएंगे।
इधर चुनाव तारीखों के ऐलान से ठीक पहले एकनाथ शिंदे की सरकार ने सरकारी कर्मियों को बड़ा उपहार दिया हैं। सरकार ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मियों को बोनस देने का निर्णय लिया है।