गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Nov-2023 02:44 PM
By First Bihar
PATNA : छठ महापर्व के कारण इस सप्ताह बिहार कैबिनेट की बैठक नहीं होगी। ऐसे में बिहार सरकार के कर्मी को अपने बढ़े हुए डीए के लिए अब अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा। उन्हें छठ से पहले यह तोहफा नहीं मिलने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से अब 22 नवंबर को 10:30 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में बैठक बुलाई गई है। यानी, अब इस बैठक में बढ़े हुए 4% डीए पर मुहर लग सकती है।
दरअसल, केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को ही केंद्रीय कर्मचारियों को 4% डीए दे दिया है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद इसे राज्य सरकार भी अपने कर्मियों के लिए इसे अमूमन लागू करती रही है। लिहाजा कैबिनेट की पिछली दो बैठक से यह चर्चा होती रही है कि 4% डीए पर सरकार फैसला लेगी लेकिन कैबिनेट में उस पर मुहर नहीं लगी है।
मालूम हो कि, छठ पूजा का महापर्व कल यानी 17 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। यह पर्व 20 नवंबर को उदयमान सूर्य की आराधना के साथ समाप्त होगा। ऐसे में इस महापर्व के दौरान सरकारी दफ्तरों में छुटियाँ रहेगी। लिहाजा अब निर्णय लिया गया है नीतीश कुमार की अगली कैबिनेट बैठक 22 नवंबर को की जाएगी। इसको लेकर कैबिनेट विभाग की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी मंत्रियों को इसकी सूचना भी दी गई है और संबंधित विभाग को तैयारी के लिए भी निर्देश दिया गया है।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले की कैबिनेट बैठक में सरकार ने पिछड़ा-अति पिछड़ा और एससी-एसटी को दिए जाने वाले आरक्षण की सीमा 50% से 65% करने का फैसला लिया था। जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद नीतीश सरकार का यह बड़ा फैसला था और इसी कारण डीए पर फैसला नहीं हो पाया।