ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान

Home / news / महंगाई के बीच थोड़ी राहत, 123 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

महंगाई के बीच थोड़ी राहत, 123 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

01-Jun-2021 08:29 AM

DESK: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले 19 किलों वाले कमर्शियल गैस सिलेंटर के मूल्यों में कमी की गयी है। गैस कंपनियों ने रसोई गैस की कीमत में आंशिक रूप से फेरबदल किया है। कमर्शियल सिलेंडर में बड़ी राहत देते हुए इसका मूल्य 123 रुपये घटा दिया गया है। जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमत यथावत रखी गई है।


बिहार एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर  एसोसिएशन के महासचिव डा. रामनरेश सिंहा ने बताया कि मई माह में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1808.50 रुपये थी। जो अब 1685.50 कर दी गयी है। इसकी कीमत में 123 रुपये की बड़ी राहत मिली है। ऐसे सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जाते है।


मई माह में 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस की कीमत 907.50 रुपये थी। इसकी कीमत जून माह के लिए भी यथावत रखी गई है। इसकी कीमत में किसी तरह की वृद्धि नहीं होने से उपभोक्ताओं पर बोझ नही बढ़ेगा।


जबकि मई माह में 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस की कीमत 907.50 रुपये थी। इसकी कीमत जून माह के लिए भी यथावत रखी गई है। इसकी कीमत में किसी तरह की वृद्धि नहीं होने से उपभोक्ताओं पर बोझ नही बढ़ेगा।


इसी तरह से पांच किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 335.50 रुपये निर्धारित की गई है। मई माह में भी इस सिलेंडर की यही कीमत थी। इस तरह से इस घरेलू सिलेंडर की कीमत भी नहीं बढ़ाई गई है। 


उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने में भी 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 907.50 रुपये ही निर्धारित की गई थी। यह तीसरा माह है जब घरेलू रसोई गैस की कीमत यथावत रखी गई है। 


उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमत में वृद्धि को देखते हुए आशंका थी कि रसोई गैस की कीमत भी बढ़ सकती है लेकिन एक ओर जहां घरेलू रसोई गैस की कीमत में वृद्धि नहीं की गई है वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में अच्छी कमी कर लोगों को राहत दी गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई दर एक जून से प्रभावी होंगी। ऐसे में इससे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को थोड़ी राहत मिलेगी।