दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
13-Jan-2020 06:36 PM
DELHI : देश में महंगाई का पारा बहुत तेजी से उपर भाग रहा है। प्याज, टमाटर, सब्जी के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने खुदरा महंगाई दर में आग लगा दी है।देश की खुदरा महंगाई दर दिसंबर में 7.35 फीसदी तक पहुंच गयी है जबकि नवंबर में ये 5.54 फीसदी रही थी। केन्द्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में असमर्थ दिख रही है। महिला के रसोई घर का बजट आउट आफ कंट्रोल हो गया है।
खाने-पीने की चीजें महंगी होने से दिसंबर में खुदरा महंगाई दर में फिर इजाफा हो गया है। दिसंबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.35 फीसदी हो गई है। जबकि नवंबर में खुदरा महंगाई दर 5.54 फीसदी थी। इसके अलावा खाद्य महंगाई दर में भी साल के आखिरी महीने में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवंबर में खाद्य महंगाई दर 10.01 फीसदी थी, जो दिसंबर में बढ़कर 14.12 फीसदी हो गई।
आंकड़ों की मानें तो प्याज, टमाटर और अन्य सब्जियों की कीमतों में इजाफा होने के कारण दिसंबर में खुदरा महंगाई दर ये उछाल देखने को मिला है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी से खुदरा महंगाई दर बढ़ी है। वहीं रोजमर्रा की चीजों के रेट बढ़ने से सीधा मार भारतीय रसोई घर पर पड़ा है। घर का बजट बिगड़ता ही चला जा रहा है।