ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत

Home / news / महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए हुआ मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार:...

महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए हुआ मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार: राजू दानवीर

07-Jul-2021 06:50 PM

PATNA: मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर जन अधिकारी युवा परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष राजू दानवीन ने कहा कि कोरोनाकाल में बढ़ती महंगाई और बेरोजगार के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया है। इसके जरिये केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास कर रही है।


राजू दानवीर ने कहा कि आज देशभर की जनता की सबसे बड़ी समस्‍या महंगाई है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम ने आम लोगो की कमर तोड़ दी है। कई जगहों पर पेट्रोल–डीजल 100 रूपये के पार हो गया है। जिससे आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार न तो इस पर बात करना चाहती है और न ही इस ज्‍वलंत समस्‍या का निदान करने के बारे में सोचती है।


इस वजह से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी भी चरम पर है। देश के युवाओं के पास रोजगार के साधन नहीं है। वे रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। स्थिति दिन पर दिन भयावह होती जा रही है और सरकार अपनी आंख बंद कर बैठी हुई है। 


दानवीर ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई दर और बेरोजगारी दर में बेतहाशा वृद्धि हुई। मगर देश की सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्‍होंने तो देश के ज्‍वलंत मुद्दे से ध्‍यान भटकाने के लिए मंत्रिमंडल का विस्‍तार कर दिया। लेकिन अगर यह विस्‍तार कार्यों के अनुसार किये गए हैं तो सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्‍तीफा दे देना चाहिए। क्‍योंकि वे देश की जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने में पूरी तरह से विफल हो गए हैं।


जन अधिकार युवा परिषद ने प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। पूर्णिया के राजेश यादव, रानीगंज,अ‍ररिया के जे. डी यादव उर्फ जीतेंद्र यादव, बिहटा,पटना के रजनीश तिवारी, फुलवारीशरीफ, पटना के सैयद इमरान रिजवी, सिवान के अरविंद कुमार यादव और पटना के अमरनाथ साह को युवा परिषद का प्रवक्‍ता बनाया गया है। जन अधिकारी युवा परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष राजू दानवीर ने प्रदेश प्रवक्‍ताओं की नई सूची जारी की।


news image