ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / महाकाल एक्सप्रेस में मंदिर को लेकर सियासत शुरू, ओवैसी ने PM मोदी से...

महाकाल एक्सप्रेस में मंदिर को लेकर सियासत शुरू, ओवैसी ने PM मोदी से किया सवाल

17-Feb-2020 09:43 AM

VARANASI : महाकाल एक्सप्रेस में मंदिर को लेकर सियासत शुरू हो गई है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है. असदुद्दीन ओवैसी ने एक समाचार एजेंसी  के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए संविधान की प्रस्तावना को शेयर किया है. जिसमें सभी धर्मों के साथ एक समान, सभी लोगों के साथ एक समान व्यवहार करने के बारे में लिखा गया है.


Sir @PMOIndia https://t.co/HCeC9QcfW9 pic.twitter.com/6SMJXw3q1N

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 17, 2020 justify">


बता दें कि रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से इंदौर के लिए चलने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस की शुरुआत की थी जो भगवान शिव से जुड़े तीन  ज्योतिर्लिंगों ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ को एक साथ जोड़ेगी. इस ट्रेन की खास बात यह है कि इसमें एक सीट भगवान शिव के लिए सेफ रख गई है. जिसपर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल खड़ा किया है. 

काशी महाकाल एक्सप्रेस के बी5 कोच में सीट नंबर 64 को मंदिर के रूप में बदल दिया गया है. यहां भगवान शिव का छोटा सा मंदिर बनाया गया है, ताकि ट्रेन में भी लोगों को भगवान शिव के दर्शन करने को मिलें.इसके साथ ही इस ट्रेन में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. शुरू के दिनों में एक मंडली जाएगी, जो भजन-कीर्तन गाएगी. इसके कुछ दिन बाद कैसेट के माध्यम से  ट्रेन यात्री भजन-कीर्तन सुन सकेंगे.