CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
09-Sep-2023 10:22 AM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या से जुड़े हुए मामले सामने नहीं आता है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां किसान की महज 1 हजार रुपए के लिए चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के माली थाना क्षेत्र में एक किसान की महज 1 हजार रुपए के लिए चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान माली थाना क्षेत्र के गोटीडीह गांव निवासी विनय कुमार के रूप में की गई है। किसान विनय कुमार अपने पुत्र सागर कुमार के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी बीच 3 की संख्या में आये अपराधियों ने उससे बकाया 1 हजार रुपए वापस मांगे। पैसों पर हुए वाद-विवाद के बाद अपराधियों ने उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी।
वहीं, इस घटना का चश्मदीद गवाह मृतक का पुत्र सागर ने बताया कि वह अपने पिताजी के साथ खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान टोना गांव के लोग आए और बकाए पैसे की मांग की। उसी दौरान उनलोगों से बहस हुई और उनके द्वारा चाकू से गोदकर घायल कर दिया गया। उसने पिता को बचाने की कोशिश की, तो उसकी भी पिटाई की गई।
इधर, इस मामले में औरंगाबाद एसपी हृदयकांत ने बताया कि मृतक का आरोपी के साथ विवाद चल रहा था। उसी विवाद के कारण चाकू गोदकर उसकी हत्या की गई। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल माली थानाध्यक्ष गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।