अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि RR vs CSK: नई जर्सी में पुराने साथियों से दो -दो हाथ करेंगे जड्डू, सैमसन भी धोनी के साथ हैं RR को पटखनी देने को तैयार
20-Aug-2020 02:09 PM
PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जैसा कि पहले तो उम्मीद जताई जा रही थी. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा महागठबंधन से बाहर हो गई है.
जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई थी और इस बैठक में उन्होंने महागठबंधन से अलग होने का फैसला ले लिया गया है. फर्स्ट बिहार ने यह खबर पहले ही बताई थी कि मांझी महागठबंधन से अलग होने का ऐलान आज कर सकते हैं. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जीतन राम मांझी की बातचीत हो चुकी है और जेडीयू के भरोसे पर ही मांझी ने महागठबंधन से राहें अलग की है.
गौरतलब है कि महागठबंधन जो एकता के दावे कर रहा था वो अब फेल हो चुका है और मांझी की पार्टी अब महागठबंधन से अलग हो चुकी है. गौरतलब है कि महागठबंधन में समन्वय समति बनाने तथा उसके माध्यम से सभी बड़े फैसले लेने की उनकी मांग को राष्ट्रीय जनता दल कोई तवज्जो नहीं दे रहा था. इसे देखते हुए मांझी ने इस बड़े फैसले का ऐलान किया है.