ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / महागठबंधन ने दिखाई एकता, तेजस्वी के धरना प्रदर्शन में शामिल होंगी सभी पार्टियां

महागठबंधन ने दिखाई एकता, तेजस्वी के धरना प्रदर्शन में शामिल होंगी सभी पार्टियां

10-Dec-2019 10:11 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बुधवार को NRC और सिटिजनशिप बिल के खिलाफ होने वाले राजद के प्रदर्शन में महागठबंधन के सभी पार्टियों ने शामिल होने का एलान कर दिया है. पटना में राजद के प्रदर्शन में महागठबंधन की एकता दिखाई देगी. रालोसपा, हम और कांग्रेस पार्टी ने राजद के इस प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है.


बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एनआरसी और सिटिजनशिप बिल के खिलाफ राजद का प्रदर्शन होने वाला है. इस प्रदर्शन में महागठबंधन के सभी दल एक साथ दिखाई देंगे. बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी है. जबकि रालोसपा ने ट्वीट कर बताया कि राष्ट्रीय समरसता, सम्प्रभुता, सामाजिक सौहार्द और जनहित के मुद्दों के विरुद्ध केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिक संशोधन बिल के विरोध में होने वाले राजद के कार्यक्रम में रालोसा पार्टी की ओर से पुरजोर समर्थन रहेगा.


राजद पार्टी की ओर से किये गए ट्वीट में लिखा गया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सिटिजनशिप बिल के मुद्दे पर सुबह में जेपी गोलंबर के पास धरना देंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों को इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है. हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने भी मीडिया को बताया कि हम पार्टी सिटिजनशिप बिल के विरोध में सड़क से सदन तक प्रदर्शन करेगी. नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ होने वाले राजद के प्रदर्शन में हम पार्टी साथ रहेगी.