Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
09-Feb-2023 12:47 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार पार्टी नेता और दल पर हमलावर हैं। इनके इस बयानबाजी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह यह साफ़ कर चुके हैं कि वो अब पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष नहीं है। हालांकि, इसके लेकर कुशवाहा ने कोई रिएक्शन तो नहीं दिया है।लेकिन, उन्होंने यह साफ़ कर दिया है वो जिन चीज़ों की मांग कर रहे हैं यह करते रहेंगे। इस बीच अब उनके इस तरह के बयानबाजी को लेकर अब केंद्रीय मंत्री और लोजपा (पारस ) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा भाजपा को फायदा दे रहे हैं और इससे जेडीयू और राजद में जल्द ही टूट देखने को मिलेगी।
पशुपति कुमार पारस ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा के तरफ से जेडीयू और नीतीश कुमार पर सवाल उठा रहे हैं उससे निश्चित रूप से भाजपा को फायदा होगा। उनके इस बयानबाजी से राजद और महागठबंधन कमजोर होगी और उसमें टूट भी देखने को जल्द ही मिलेगा। इतना ही बयानों से बिहार में जेडीयू और भी बुरा हाल होगा। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जेडीयू और भी कमजोर होगी।
इसके आलावा जब पशुपति पारस से उपेंद्र कुशवाहा के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ़ कह दिया कि, यदि वो आएंगे तो उसपर विचार किया जाएगा। फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। लेकिन, वो आएंगे तो हमलोग उनका स्वागत ही करेंगे। हालांकि, अंतिम निर्णय उनको ही लेना है।
इसके आलावा आगमी 25 फरवरी को महागठंधन के तरफ से बुलाई गयी रैली और उसी दिन भाजपा के गृह मंत्री का पटना आने के सवालों में शक्ति प्रदर्शन से जोड़े जाने के सवालों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। शक्ति प्रदर्शन एक तरह के लोगों के बीच होता है और महागठंधन के अंदर ताकत कहि कहां बची हुई है।