बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
10-Jan-2021 03:49 PM
PATNA: महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार और केंद्र सरकार किसानों की दुश्मन बनी हुई है. लेकिन महागबंधन किसानों के साथ है. तेजस्वी यादव ने कहा कि किसानों के समर्थन में महागठबंधन 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाएगा. जो पंचायत तक जुड़ेगा.
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के युवाओं को नीतीश कुमार रोजगार देने में समक्ष में नहीं रहे हैं, पूरी तरह से युवाओं को बेरोजगार बना दिया है. गांव मे रहने वाले किसानों को भी अब नीतीश कुमार बेरोजगार बनाने पर तुले हुए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि कल विधानसभा के स्पीकर से मिलने के लिए गए थे. स्पीकर से अनुरोध किया कि आने वाले विधानसभा के बजट सत्र को पहले कर दिया जाए और उसको छोटा कर निपटा दिया जाए. विधानसभा जनता का मंदिर है. उनकी समस्या को यहां पर उठाया जाता है. एक साल में सिर्फ चार दिन ही सत्र चल पाया है.
सवालों से भाग रही है सरकारी
तेजस्वी यादव ने कहा कि आने वाले सत्र को चार दिन में ही खत्म करने का तैयारी की जा रही है. ऐसे में नए विधायक को कैसे सिखने का मौका मिलेगा. सरकार का कहना है मार्च के महीने में कोरोना वैक्सीन आयगा तो सदन चलेगा. मैंने स्पीकर से अनुरोध किया है कि सभी दलों को लेकर बैठक की जाए. सरकार सवालों से क्यों भाग रही है. अगर विधानसभा नहीं चलेगा तो जन प्रतिनिधि कहा पर सवाल उठाएंगे. विधानसभा का सत्र चलता तो अधिकारियों पर दवाब होता है.
सत्र नहीं चलेगा तो कैसे पूछेंगे सवाल
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब सत्र नहीं चलेगा तो कैसे किसान, युवाओं की समस्या और उनका मुद्दा उठाया जाएगा. ऐसे में स्पीकर से अनुरोध किया गया है कि सदन को पारंपरिक तरीके से चलने दिया जाए. जब सदन चलेगा तो सही से कोरोना वैक्सीन का फीडबैक भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मिलेगा. स्कूल कॉलेज सबकुछ खुल गया है तो अब तो कोई समस्या विधानसभा चलाने में नहीं होनी चाहिए.