पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
15-Jun-2023 07:43 AM
By First Bihar
PATNA : आज पूरे बिहार में महागठबंधन का धरना प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र सरकार की विफलताओं के विरोध में पटना सहित राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर गुरुवार 15 जून को धरना -प्रदर्शन किया जायेगा। इसको लेकर महागठबंधन में शामिल पार्टियों के तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, जातीय जनगणना की मांग को लेकर यह धरना दिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, इस धरना प्रदर्शन में महागठबंधन का जो दल जिस क्षेत्र में मजबूत है, उसी का नेता वहां महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व करेगा। इसको लेकर महागठबंधन के सभी घटक दलों के बीचउच्च स्तरीय समिति की सहमति बन चुकी है। धरना में स्थानीय विधायक जिलाध्यक्ष के साथ प्रखंड अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। महागठबंधन के घटक दलों के जितने भी विधायक हैं सभी को अपने -अपने क्षेत्र में इस प्रदर्शन को सफल बनाने का जिम्मा दिया गया है। केंद्र सरकार की नीति को लेकर महागठबंधन शुरू से आंदोलन करते आ रहा है। इसी को देखते हुए एक बार फिर गुरुवार को बड़े पैमाने पर धरना की तैयारी है।
वहीं, इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर राजद के नेता ने कहा कि, 15 जून को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में महागठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। केंद्र की गलत नीतियों की वजह से देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सांप्रदायिकता, जातिवाद और अन्य मसलों के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा। इसके माध्यम से केंद्र के खिलाफ जनमत खड़ा किया जायेगा।
आपको बताते चलें कि इससे पहले भी महागठबंधन के तरफ से जनसंख्या नियंत्रण को कई अन्य मामलों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। अब लगातार मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने का काम कर रही है। ऐसे में इस धरना के माध्यम से राजद केंद्र सरकार को संदेश देने को कोशिश करेगी की जनता इनके साथ है।