अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Jan-2023 05:22 PM
PATNA: पुनपुन थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में प्रेम पासवान की हत्या अपराधियों ने बीते दिनों कर दी थी। मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने इस दौरान गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार से मृतक के आश्रित को 20 लाख रुपये मुआवजा और रोजगार दिये जाने की मांग की। साथ ही शूटर ललन सिंह और बबलू सिंह पर कार्रवाई की मांग दोहरायी।
पप्पू यादव ने मृतक के आश्रितों को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद जघन्य अपराध है। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। बिहार में अपराधियों और भू-माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है। जबतक इन पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं आएगी। इसके लिए सरकार को कड़ा कदम उठाना होगा।
पप्पू यादव ने प्रशासन से इस मामले के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने और स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ललन सिंह और बबलू सिंह जैसे शूटर का सीधा एनकाउंटर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक पार्टी का नेता जमीन की दलाली करता है। कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो भू-माफिया ना हो।
जमीन की दलाली में नेता, थानेदार सीओ, डीसीएलआर, डीएसपी, पुलिसकर्मी सबका सिंडिकेट चलता है। इन्ही लोगों की वजह से समाज के मीडिल क्लास के लोगों में लड़ने की हिम्मत खत्म हो गयी। समाज जाति में बंटकर रह गया है। अपराधी बबलू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है। शूटर ललन सिंह को जेल में रखने से क्या फायदा है ऐसे लोगों का सीधा एनकाउंटर किया जाना चाहिए।