Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
12-Nov-2021 08:32 AM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि उसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर फायर कर लिया. इसके बाद गम्भीर हालत में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. घटनास्थल से 2 पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला है. बेटे की मौत के बाद से कांग्रेस विधायक के घर पर मातम पसरा हुआ है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मामला मध्य प्रदेश का है. यहां जबलपुर के बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे विभव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि 17 साल का विभव घर पर अकेला था. मां सीमा किसी काम से भोपाल गई थीं, जबकि पिता ग्रामीण बैठक में शामिल होने गए थे. बड़ा भाई समर्थ यादव पेट्रोल पंप पर गया हुआ था. घर पर केवल नौकर हरिनाथ था.
तभी अचानक घर की पहली मंजिल पर से पिस्टल चलने की आवाज आई. नौकर तुरंत पहुंचा, तो विभव खून से लथपथ पड़ा था. पास ही लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी. हरिनाथ ने संजय यादव को सूचना दी. इसके बाद उसे तुरंत भंडारी अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद हड़कंप मच गया है. मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई.
मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मौके पर सिटी एसपी रोहित कासवानी पूरे दल-बल के साथ पहुंचे. उन्होंने बताया कि विभव सत्य प्रकाश मदन महल स्कूल में 12वीं का छात्र था. वह साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के कारणों के लिए जांच की जा रही है.
घटनास्थल से 2 पेज का सुसाइड नोट मिला है. इसमें लिखा है कि मां और पापा बहुत अच्छे हैं. मेरे सारे दोस्त बहुत अच्छे हैं. मेरा एक दोस्त ऊपर चला गया है. मैं भी उसके पास जा रहा हूं. ये सुसाइड नोट उसने 5 दोस्तों को मैसेज किया था. उनसे कहा कि तुम लोग बहुत अच्छे हो अब मैं जा रहा हूं. आशंका है कि उसका कोई दोस्त नहीं रहा. उसकी वजह से उसने सुसाइड किया है.