तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
14-Dec-2024 06:14 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि मृतक हीरा देवी पेट के कैंसर से पीड़ित थी। घटना मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के रामगंज की है। नगर थाना अध्यक्ष सतेंदर राय ने बताया कि सुबह डायल 112 को सूचना मिली कि रामगंज में हिरा देवी नाम की महिला ने अपने घर में फंदे से झुलकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम रामगंज पहुंची। तब घर में फंदे से झूल रही महिला के शव को उतारा गया 37 वर्षीया हीरा देवी मिथलेश कुमार मंडल की पत्नी है। बताया जाता है कि मृतक महिला को एक पुत्र और एक पुत्री है। महिला का पति मिथलेश कुमार मंडल दिल्ली में मजदूरी करता हैं। वह पिछले दो वर्षों से अपने घर नहीं आए थे और महिला से उनकी बन नहीं रही थी। हीरा देवी पेट के कैंसर से ग्रसित थी। उनके इलाज में काफी रुपए खर्च हो रहे थे और महिला इस वजह से काफी मानसिक रुप से अवसाद ग्रस्त हो गई थी।
हालांकि महिला की देखभाल में उनके बच्चे काफी हद तक लगे हुए थे लेकिन महिला के मन में कैंसर बीमारी से अवसाद हो गया था। जिससे महिला ने बीते रात्रि किसी समय अपने कमरे में अपने आप को बंद कर लिया और फंदे से झूल गई। सुबह जब उसके बच्चे उन्हें जगाने के लिए गए तो देखा कि कमरे में उनकी मां का शव फंदे से झूला रहा था। इसके बाद घर में चीख पुकार का मच गई और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
घटना की सूचना पाकर पुलिस थाना अध्यक्ष सतेंद्र कुमार पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। वहीं महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।