बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
21-Feb-2021 09:45 PM
MADHUBANI : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. इस वक्त एक ताजा खबर मधुबनी जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी है. लूटपाट की घटना के दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात मधुबनी जिले के खजौली थाना इलाके की है, जहां ठाहर गांव में बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. गोली लगने के कारण स्वर्ण व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी स्वर्ण व्यवसायी को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि लूटपाट की घटना के दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.