बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
02-Mar-2021 09:51 PM
MADHUBANI : निगरानी की टीम ने घूसखोर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. मधुबनी जिले में 55 हजार रुपये घूस लेते हुए इस रिश्वतखोर इंजीनियर को रंगेहाथ दबोचा गया है. मुखिया की शिकायत पर इस घूसखोर इंजीनियर की गिरफ़्तारी हुई है. निगरानी की टीम आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है.
मामला मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड का है, जहां सरिसबपाही पश्चिमी में तैनात मनरेगा जूनियर इंजीनियर को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है. बताया जा रहा है कि इंजीनियर 55 हजार रुपये घूस ले रहा था. इस दौरान निगरानी की टीम ने धावा बोलकर उसे अरेस्ट कर लिया. जेई की गिरफ्तारी मधुबनी शहर के कोतवाली चौक स्थित आवास से हुई.
गिरफ्तार जेई दरभंगा जिले के केवटी के रहने वाले हैं. वे पिछले करीब 2 साल से मधुबनी जिले के पंडौल में पोस्टेड था. गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें पूछताछ के लिए पटना स्थित निगरानी थाना लेकर आई है. जानकारी मिली है कि सरिसबपाही पश्चिमी मुखिया रामबहादुर चौधरी ने निगरानी विभाग में आरोपी इंजीनियर के खिलाफ शकायत की थी. जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है.