बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
06-Jun-2021 02:45 PM
MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर के बाहर नहाने गई थी तभी गांव के ही एक युवक ने उसे अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पीड़िता ने जब हंगामा किया तो वहां परिवार के बाकी लोग पहुंच गए. पीड़िता के परिवार वालों को देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया.
घटना मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. परिजनों ने बताया कि वे लोग घर के अंदर थे. बाहर में चापाकल के पास बच्ची स्नान कर रही थी. इस दौरान ही गांव का युवक पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा. पीड़िता ने जब हंगामा किया तो वे मौके पर पहुंचे लेकिन परिजनों को बाहर आता देखकर युवक फरार हो गया. परिजनों ने लौकहा थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.
वहीं घटना के संबंध में लौकहा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन में दो लोगों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मो. सद्दाम और मो. मुर्तुजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.