तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
05-Dec-2024 06:35 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी के लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में एक किशोरी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान 16 वर्षीया पूनम कुमारी के रूप में हुई है। गुरुवार को तालाब में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अहले सुबह शव को तालाब में देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
तालाब में लड़की की लाश मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लौकहा थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार किशोरी पूनम कुमारी दो दिन पहले घर से गायब हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किया लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण खेत में जा रहे थे तभी उनकी नजर तालाब में पड़े शव पर गई। लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट.