Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
09-Jan-2024 06:37 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: 10 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को जन अधिकार पार्टी ने कला भवन के समक्ष एक दिवसीय महाधरना दिया। महाधरना को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हमेशा से कोसी-सीमांचल के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने सरकार से कोसी-सीमांचल को स्पेशल आर्थिक स्टेटस देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मधेपुरा लालू यादव की कर्मस्थली रही है, इसके बावजूद क्षेत्र का सही से विकास नहीं हुआ।
पप्पू यादव ने कहा कि हम बिहार के बंटवारे के पक्षधर नहीं थे। हमने पहले दिन बंटवारा का बिल लाने नहीं दिया। दूसरे दिन मार्शल लगाकर बिल लाया गया। सारे नेताओं ने मिलकर बिहार को बांटा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज देने की बात कही थी, लेकिन चुनाव के बाद विशेष पैकेज की बात को भूल गए। उन्होंने कहा कि जब तक कोसी और सीमांचल को विशेष स्टेटस सरकार नहीं देगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, कोसी सीमांचल एवं मिथिलांचल को आर्थिक स्पेशल स्टेटस का दर्जा, मधेपुरा से पटना और दिल्ली के लिए ट्रेन की व्यवस्था, भारत-नेपाल कोसी हाईडैम का निर्माण, कोसी, सीमांचल, मिथिलांचल को बाढ़ से मुक्ति, पूर्णिया में अभिलंब एयरपोर्ट की शुरुआत, पूर्णिया में हाईकोर्ट बेंच, पूर्णिया को उप राजधानी का दर्जा, सुपौल से पटना एवं दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की व्यवस्था, बनमनखी एवं पूर्णिया कोर्ट से दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की व्यवस्था को लेकर आंदोलन की शुरुआत की गई है।
उन्होंने आगे कहा कि आंदोलन के दूसरे चरण में सभी जिला मुख्यालय पर उपवास, तीसरे चरण में सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, चौथे चरण में दोनों प्रमंडल के सभी राष्ट्रीय राज्य मार्ग को जाम किया जाएगा। पांचवें चरण में रेल चक्का जाम किया जाएगा। छठे चरण में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। सातवें चरण में कोसी और सीमांचल के सभी जिला मुख्यालय को बंद किया जाएगा। आठवें और अंतिम चरण में सभी जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आर-पार की होगी। पप्पू यादव ने कहा कि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार से किसी प्रकार की समझौता नहीं करेगी। धरना कार्यक्रम में जिले भर के जाप कार्यकर्ता शामिल हुए।

