1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
06-Dec-2023 09:55 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा जिला के टॉप-10 की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी अमित राय को एसटीएफ ने इंडो-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी अमित कुमार राय पुरैनी थाना क्षेत्र के गणेशपुर वार्ड-10 का रहने वाला है। हत्या, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने संबंधित लगभग 2 दर्जन मामलों में वह फरार चल रहा था।
उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी अमित कुमार राय मधेपुरा के अलावे पूर्णिया एवं कटिहार जिला में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके भय से उदाकिशनगंज अनुमंडल के साथ-साथ सीमावर्ती जिला क्षेत्र के लोगों में डर बना रहा था। इसकी तलाश मधेपुरा पुलिस एवं एसटीएफ को काफी दिनों से थी। 4 दिसंबर को एसटीएफ की टीम द्वारा कुख्यात अपराधी अमित कुमार राय को नेपाल सीमा के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।
एसडीपीओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुरैनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एसआई अर्जुन ओझा एवं सशस्त्र बल के सहयोग से मुजफ्फरपुर से एसटीएफ की टीम से अपने कब्जे में लेकर 5 दिसंबर को सुबह 7:15 बजे पुरैनी थाना लाया गया। पूछताछ करने पर अरार ओपी क्षेत्र में हाल में ही फाइनेंस कर्मी से घटित लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया वह अपने सहयोगी बभनगामा निवासी राजेश कुमार उर्फ ललटू एवं तुलसीबाड़ी निवासी प्रभाकर कुमार और दो-तीन युवक के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अपराधी अमित कुमार राय की निशानदेही पर पुरैनी थाना क्षेत्र के गणेशपुर वार्ड-10 स्थित उनके घर के बेडरूम में पूर्व से छुपा कर रखे गए एक कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस तथा ईंट से छुपा कर रखे गए अल्युमिनियम पेपर में कुल 4.02 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।