Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल
30-Aug-2023 09:07 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: बिहार में इन दिनों अपराधी खूब तांडव मचा रहे हैं और बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा में सामने आया है जहां मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखराम मुसहरी के पास सरेआम अपराधियों ने मसाला कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये।
घायल शख्स की पहचान ग्वालपाड़ा के अरार ओपी अंतर्गत कल्होता, करहारा, वार्ड 5 निवासी 46 वर्षीय मसाला व्यवसायी लालो मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों की गोली जख्मी के बांए कंधे को चिड़ते हुए बाहर निकल गयी। स्थानीय लोगों व परिजनों ने घायल व्यक्ति को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर भर्ती कराया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार लालो मंडल बुधवार की शाम करीब चार बजे के बाइक से चामगढ़ चौक की तरफ जा रहे थे। इसी बीच पोखराम धार मुशहरी के पास पूर्व घात लगाए बदमाशों ने उनको रोककर गाली-गलौज करते हुए गोली मारकर दी। हालांकि हो हल्ला मचाने पर आस-पास के लोगों को जुटता देख अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि जख्मी लालो मंडल दिनापट्टी सखुआ पंचायत के दिवंगत मुखिया दिलीप कुमार के चाचा हैं। जो विभिन्न ग्रामीण हटिया और गाँव में घूम-घूम कर मसाला बेचते हैं। परिजनों की माने तो दिलीप मुखिया हत्याकांड में लालो मंडल द्वारा बयान देने के बाद से ही इन्हें जान से मारने की धमकियाँ मिल रही थी। बहरहाल मामला जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। फिल्हाल मधेपुरा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। मधेपुरा एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिलते हीं पुलिस पदाधिकारी को दल-बल के साथ भेजा गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।