Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम
31-Jan-2023 08:44 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा मंडल कारा में कई दिनों से बीमार चल रहे कैदी की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा वार्ड नंबर 5 निवासी चौरका बासुकी के पुत्र रमेश बासुकी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये हैं। परिजनों का कहा है कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण रमेश की मौत हुई है।
मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक रमेश बासुकी कई सालों से शराब का कारोबारी करता था और लगभग चार महीने पूर्व ही सरेंडर किया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने पुरी कानूनी कार्रवाई करते हुए रमेश बासुकी को मधेपुरा मंडल कारा जेल भेज दिया। जहां उनकी तबियत खराब रहने लगी ।
मृतक के परिजनों का कहना है कि रमेश बासुकी पिछले एक महीने से काफी बीमार चल रहे थे। लेकिन जेल प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया और प्रशासनिक उपेक्षा के कारण ही आज उनकी मौत हो गई। इधर इस मामले में जेल प्रशासन के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।