महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
30-Sep-2020 10:00 AM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. आरएलएसपी के प्रधान महासचिव माधव आनंद ने आरएसएसपी से इस्तीफा दे दिया है. इसे उपेंद्र कुशवाहा को एक और बड़ा झटका लगा है. एक सप्ताह के अंदर आरएलएसपी के कई नेता कुशवाहा का साथ छोड़ चुके हैं.
माधव आनंद ने उपेंद्र कुशवाहा पर बड़ा आरोप लगाया है. माधव आनंद ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने सिर्फ उनका इस्तेमाल किया हैं. कुशवाहा सिर्फ अपने ही बारें में सोचते हैं. पार्टी के नेताओं के बारे में वह कभी भी नहीं सोचते हैं. इसके कारण ही मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. मेरे लिए आरजेडी से लेकर कई दलों के रास्ते खुले हुए हैं. एक दो दिनों के अंदर वह आगे की रणनीति पर खुलासा करेंगे.
कल रात तेजस्वी से मिलने पहुंचे थे माधव आनंद
आरएलएसपी के महासचिव माधव आनंद देरे रात तेजस्वी यादव से मिलने के लिए राबड़ी देवी के आवास पहुंचे थे. माधव आनंद ने तेजस्वी से मुलाकात पर कहा कि तेजस्वी से मेरा व्यक्तिगत संबंध हैं. मेरा आना जाना लगा रहता है. यह बात उपेंद्र कुशवाहा को भी पता है. इस मुलाकात के बाद ही माधव आनंद ने इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि महागठबंधन में रहने के दौरान से ही तेजस्वी यादव कुशवाहा को झटका दे रहे हैं. कुशवाहा के मुलाकात के बाद ही उनके पार्टी के नेता को आरजेडी में तेजस्वी ने शामिल करा दिया था. इसके अलावे प्रदेश अध्यक्ष को भी तीन दिन पहले पार्टी में शामिल करा दिया है. इसके अलावे भी कई नेता साथ छोड़ चुके हैं.