ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

मदरसे में छिपे 10 इंडोनेशियाई गिरफ्तार, सभी जमातियों को मेडिकल चेकअप के लिए भेज गया

मदरसे में छिपे 10 इंडोनेशियाई गिरफ्तार, सभी जमातियों को मेडिकल चेकअप के लिए भेज गया

05-Apr-2020 03:10 PM

GHAZIABAD : कोरोला क्राइसिस के बीच विदेशियों की लगातार निशानदेही हो रही है. गाजियाबाद के एक मदरसे से 10 इंडोनेशियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद इन सभी को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है. बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के एक मदरसे और मकान में 10 विदेशी रह रहे थे. यह सभी जमाती हैं. पकड़े गए लोगों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं.


साहिबाबाद के पीओ डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि शहीद नगर में कुछ विदेशी मकान और मदरसे में ठहरे हुए हैं. पुलिस को जैसे ही यह जानकारी मिली कि यह निजामुद्दीन से निकले हुए तब्लीगी जमात के लोग हो सकते हैं. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. सहीद नगर इलाके के रहने वाले फैज मोहम्मद के मकान और उसके बगल में एक मदरसे से 10 इंडोनेशियाई नागरिकों को पकड़ा गया.



इन सभी को स्थानीय लोगों ने पनाह दे रखी थी. पकड़े गए लोगों में से 5 महिलाएं भी शामिल हैं. इन सभी को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया और बाद में क्वारंटाइन करने का भी आदेश दे दिया गया है. उधर ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी में एक जमाती को कोरोना वायरस पाया गया है. यह जमाती दादरी के तीन अलग-अलग मस्जिदों में 12 दिनों तक रह चुका था. मेडिकल टेस्ट के बाद इसे भी क्वॉरेंटाइन किया गया है.