बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले Bihar Train News : बिहार बोर्ड परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 2 जोड़ी ट्रेनों का 5 हॉल्ट पर स्टॉपेज; छात्रों को राहत Bihar Crime News: ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी, युवती की लाश होने की आशंका; बदमाशों ने हत्या कर ठिकाने लगाया Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट
12-Oct-2021 04:10 PM
BANKA: मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना गंगापुर गढैल गांव की है जहां गुलालीजोर बांध से उसका शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान ओपी मंडल के रूप में हुई है जो मछली कारोबारी था। मछली पकड़ने के विवाद में पानी में डूबाकर उसकी हत्या कर दी गयी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले ही उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मछली पकड़ने को लेकर एक सप्ताह पहले मारपीट हुई थी। गुलालीजोर बांध के पानी से ओपी मंडल का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मृतक के बेटे ने बताया कि सोमवार की शाम उनके पिता बहियार की ओर निकले थे। जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही बंधु मंडल के पुत्र खसिया मंडल और बुचिया मंडल से एक सप्ताह पहले मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था।
विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों ने हत्या करने तक की धमकी दी थी। परिजनों के बयान पर थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस दावा कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।