Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
15-Nov-2023 09:30 AM
By First Bihar
JEHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने कारोबारी की गोली मार हत्या कर दी है। यह घटना बुधवार सुबह की है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के घोसी थाना क्षेत्र के धामपुर गांव में एक व्यवसाई रविंद्र कुमार वौद्ध को सोए हुए अवस्था में अपराधियों ने पहले पूरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया और उसके बाद अपराधियों ने छह गोली मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मृतक रविंद्र कुमार के परिवार में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि, मृतक अपने गांव का एक बड़ा ट्रांसपोर्टर मछली कारोबारी समेत कई धंधों का संचालन कर्ता था। यह अपने घर से दूर अपने दलान में अकेले सोया करता था। बीते रात भी घर से खाना खाकर अपने दलान में सोने चला गया था। सुबह गांव के कुछ लोग जब उधर से गुजर रहे थे तो शव देखकर हड़कंप मच गया। जब इस बात की सूचना जैसे ही गांव के साथ- साथ आसपास के लोग को हुई सुबह सुबह देखने का भीड़ जुट गई।
उधर, अपराधियों के द्वारा क्यों गोली मारी गई घटना का कारण अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस वजह से रविंदर उर्फ बोध का हत्या किया गया। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय घोसी थाना को सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। मौके पर घोसी विधायक रामबली यादव व एसडीपीओ राजीव सिंह पहुंचे है।