बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
05-Jun-2023 02:44 PM
By First Bihar
DESK: माता-पिता की मर्जी के बगैर एक लड़की ने अपने पसंद के लड़के से शादी कर ली। लव मैरिज करने के बाद वो अपने माता-पिता को भी पहचानने से इनकार कर दिया। बेटी के इस रवैय्ये से पिता का दिल टूट गया। वो बेटी के इस व्यवहार से सदमें में चले गये। उन्होंने अपनी बेटी को उसी दिन मरा हुआ समझ लिया और बेटी का शोक संदेश छपवा डाला।
बिटिया के इस कदम से गुस्साएं पिता ने समाज को बताया कि अब उसकी बेटी इस दुनियां में नहीं है। यह बताने के लिए पिता ने शोक संदेश छपवाया और पड़ोसियों, समाज और परिवार के लोगों बीच बांट दिया। वह जहां भी कार्ड बांटने जाता लोग उनकी बातें सुनकर दंग रह जाते। वह कहता कि 13 जून को बेटी का मृत्युभोज है इसमें शामिल होकर बेटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करियेगा।
यह शोक संदेश एक पिता के दिल के अंदर के दुख को बयां करती है। जिसमें यह लिखा है कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि नारायणलालजी की सुपौत्री एवं भैरूलाल लाठी की सुपुत्री सुश्री प्रिया जाट का स्वर्गवास गुरूवार 1 जून 2023 को हो गया है, पीहर गौरणी शनिवार दिनांक 13 जून 2023 को प्रात: 9 बजे रखी गयी है। इस शोक संदेश में पीहर गौरणी (मृत्युभोज) का स्थान और शोकाकुल सदस्यों का नाम लिखा हुआ है।
दिल को विचलित कर देने वाली यह घटना राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना इलाके के रतनपुरा गांव का है। बेटी के रवैय्ये से आहत एक पिता ने जो शोक संदेश परिवार और पड़ोसियों के बीच बांटे वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर हर कोई हैरान है। बता दें कि अपने पसंद के लड़के के साथ लड़की चली गयी थी इधर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवा दी। लेकिन बाद में पता चला कि लड़की ने अपनी मर्जी से शादी कर ली।
इधर पुलिस ने लड़की को बरामद किया और उसे परिजनों के सामने लाया गया लेकिन लड़की ने माता-पिता को पहचानने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ चली गयी। बेटी के इस रवैय्ये से पिता बुरी तरह से टूट गये और उसी समय कह दिया कि मेरी बेटी मर चुकी है। बताया जाता है कि लड़की की प्रेमी के साथ पहले सगाई होकर टूट गई थी लेकिन अब वह उसी के साथ रहना चाहती थी इसीलिए वह उसके साथ भाग कर लव मैरिज कर ली।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...