Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
25-Jul-2024 04:15 PM
By First Bihar
DESK: मानहानि मामले में 26 जुलाई को यूपी के सुल्तानपुर जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेश होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में कल सुबह 10 बजे पेशी होगी। इस दौरान राहुल गांधी कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराएंगे।
बता दें कि 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। उन्हें हत्या का आरोपी तक बता दिया था। उनके इस बयान को लेकर बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज होना है। पिछली कई तारीखों से वो गैरहाजिर चल रहे थे। 02 जुलाई को सुनवाई के लिए कोर्ट ने आखिरी मौका दिया था। लेकिन राहुल गांधी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए जिसके बाद अब उन्हें 26 जुलाई को पेश होने को कहा है।
इस बार राहुल गांधी ने लोकसभा सत्र के कारण कोर्ट में पेशी से राहत देने और सुनवाई की नयी तारीख देने की मांग की थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि राहुल गांधी कल सुल्तानपुर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने इस बात की जानकारी दी है। कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से उन्हें यह मैसेज भेजा गया है कि राहुल गांधी 26 जुलाई को सुल्तानपुर पहुंचेंगे। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से होते हुए सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जहां से एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होंगे।