छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत
20-Feb-2024 12:23 PM
By First Bihar
DESK: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बयानबाजी करने के मामले में दर्ज मानहानि के केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को राहुल गांधी को इस मामले में जमानत दे दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए।
दरअसल, राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में बेंगलुरु में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजिनक टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने बेंगलुरु में अमित शाह पर आरोप लगाया था कि वह हत्यारे हैं।
बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने आठ मई 2018 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में आयोजित एक जनसभा में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री को हत्या का दोषी बताया था।
इस मामले को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनवाई की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में छोड़कर राहुल गांधी सुबह 11 बजे सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए। दोनों पक्षों की दलील को सुनने के बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दोते हुए जमानत दे दिया।