दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
08-Nov-2023 12:50 PM
By First Bihar
PATNA : ऐसा बात मुंह से निकल गया गलती से निकल गया इसके लिए इतना बवाल नहीं मचाना चाहिए माफी मांगे हैं तो माफ कर देना चाहिए। यह बातें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कही है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर सियासी गलियारों में खूब विवाद हुआ। बीजेपी के नेताओं ने सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बीजेपी नेता सीएम की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए उनका इस्तीफा मांगने लगे। नीतीश बुधवार सुबह जब विधानसभा पहुंचे तो सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने बयान को वापस ले लिया और माफी भी मांगी। इसी कड़ी में आज जब इसको लेकर बिहार की पहली महिला सीएम से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि - गलती से मुहं से निकल गया होगा, वैसा कुछ वो बोलना नहीं चाहते थे। इसके लिए इतना बवाल नहीं मचाना चाहिए माफी मांगे हैं तो माफ कर देना चाहिए।
मालूम हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कल के दिए गए विवादित बयान पर माफी मांग ली है। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि मैंने महिला उत्थान के लिए यह बयान दिया था, मेरा इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था। यदि किसी को इस बात से ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले बीते कल नीतीश कुमार ने प्रजनन दर पर चर्चा करते हुए हाथों से कुछ इशारे किए और कहा, "हम चाहते हैं लड़की पढ़ाई करे। जब शादी होगा लड़का-लड़की में, तो जो पुरुष है वो तो रोज रात में करता है ना... तो उसी में और पैदा हो जाता है। और लड़की पढ़ लेती है तो उसको मालूम रहेगा कि ऊ करेगा ठीक है, लेकिन अंतिम में भीतर मत डालो उसको बाहर कर दो। उसी वजह से संख्या घट रही है।