बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
02-Sep-2024 03:59 PM
By First Bihar
DESK: जम्मू-कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। हिमकोटी के पास लैंडस्लाइड की घटना हुई है, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लैंडस्लाइड के बाद पैदल मार्ग पर बना हुआ शेड टूटकर गिरता दिख रहा है। करीब ढाई बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। माता वैष्णो देवी भवन से तीन किलोमीटर आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में रूक- रूक कर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से ही लैंडस्लाइड की गटना हुई है। बीते 15 अगस्त को भी दक्षिणी देवरी के पास इस मार्ग पर भूस्खलन हुआ था।
मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह तक बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने और रास्ते की स्थिति को देखते हुए ही आगे बढ़ने की अपील की है।