ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / मां की मौत के बाद परेशान थे इरफान खान, लॉकडाउन के कारण अंतिम...

मां की मौत के बाद परेशान थे इरफान खान, लॉकडाउन के कारण अंतिम संस्कार में नहीं हो पाए थे शामिल

29-Apr-2020 12:26 PM

MUMBAI:  बॉलीवुड के फेमस एक्टर इरफान खान की आज 54 साल की उम्र में निधन हो गया है. कल तबीयत खराब होने के बाद उनको मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. वह मां की मौत के बाद परेशान थे. 

मां के अंतिम संस्कार में नहीं हुए थे शामिल

25 अप्रैल को इरफान की मां सईदा बेगम का राजस्थान के जयपुर में निधन हो गया था. वह 82 साल की थीं. वह टोंक के नवाब खानदान की थी. उनकी कई दिनों से तबीयत खराब थी. मां की मौत की खबर सुन इरफान परेशान हो गए थे. लेकिन लॉकडाउन के कारण वह मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे. इस दौरान परिजनों ने उनको वीडियो कॉल के जरिए मां का अंतिम दर्शन कराया था. मां की जब मौत हुई उस समय वह मुंबई में ही थे.


मां की मौत के बाद बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि मां की मौत के बाद वह सदमे से उबरे नहीं थे. अचानक ही 28 अप्रैल को उनकी तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उनके स्टाफ कोकिलाबेन हॉस्पिटल लेकर गए. डॉक्टरों ने तुरंत उनको आईसीयू में भर्ती कराया था. जिसके बाद उनका आज निधन हो गया है. 

विदेश में भी कराया था इलाज

इमरान खुद अपने बीमारी के बारे में बताया था कि  मुझे पता चला है कि मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हो गया है. इसे स्वीकार कर माना मुश्किल है लेकिन मेरे आसपास जो लोग हैं, उनका प्यार और उनकी दुआओं ने मुझे शक्ति दी है. कुछ उम्मीद भी बंधी है. फिलहाल बीमारी के इलाज के लिए मुझे देश से दूर जाना पड़ रहा है लेकिन मैं चाहूंगा कि आप अपने संदेश भेजते रहें. इसके बाद वह इलाज कराने विदेश चल गए थे. वह लंबे वक्त तक विदेश में रहकर इलाज करा चुके हैं. इसके बाद देश आए. वह रूटीन चेकअप के लिए कोकिलाबेन हॉस्पिटल जाते रहते थे.