Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
30-Apr-2023 06:11 PM
By First Bihar
GAYA: पंजाब के लुधियाना शहर स्थित ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास मिल्क बूथ में हुए गैस रिसाव में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के शिकार हुए 11 लोगों में से पांच बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गया के रहने वाले डॉक्टर, उसकी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की जान इस हादसे में चली गई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत के बाद गया के कोंच स्थित डॉक्टर के गांव में मातम छा गया है और परिवार के लोगों पर दूखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतकों की पहचान कोंच प्रखंड के मंझियावां टोला धनु बिगहा निवासी डॉ. कविलाश शर्मा, उनकी पत्नी वर्षा, बेटी कल्पना, बेटा अभय नारायण और आर्यन के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। डॉक्टर कविलाश शर्मा के माता-पिता और परिवार के लोग लुधियाना के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पेशे से डॉक्टर कविलाश शर्मा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लुधियाना में ही रहते थे। जिस मिल्क पार्लर के पास गैस रिसाव की घटना हुई उसके बगल में ही उनका घर था।
बता दें कि रविवार की सुबह लुधियाना के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास स्थित एक बिल्डिंग में बने मिल्क बूथ में जहरीली गैस का रिसाव होने से अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों की अब भी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिय गया है। पुलिस और एनडीआरएफ साथ साथ अन्य सुरक्षा टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। जहरीली गैस का रिसाव कैसे हुआ फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।